ePaper

ट्रायल रुम में कैमरा मिला तो थानाध्यक्ष की खैर नहीं : अखिलेश यादव

Updated at : 04 Apr 2015 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रायल रुम में कैमरा मिला तो थानाध्यक्ष की खैर नहीं : अखिलेश यादव

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा गोवा स्थित एक नामी वस्त्र शोरुम के ट्रायल रुम में गुप्त कैमरा पकडे जाने के मामले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राज्य में ऐसी वारदात पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश देते हुए आगाह किया है कि अगर ऐसी घटना हुई तो […]

विज्ञापन

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा गोवा स्थित एक नामी वस्त्र शोरुम के ट्रायल रुम में गुप्त कैमरा पकडे जाने के मामले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राज्य में ऐसी वारदात पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश देते हुए आगाह किया है कि अगर ऐसी घटना हुई तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने शॉपिंग मॉल, शोरुम या दुकानों में स्थित ट्रायल रुम या चेंज रुम में गुप्त कैमरों के जरिये रिकार्डिंग की घटनाएं होने पर सम्बन्धित थानाध्यक्ष को इसका जिम्मेदार मानकर उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी.

अखिलेश ने कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिये कलंक हैं और इन्हें हर हाल में रोका जाना चाहिये. गौरतलब है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कल गोवा के कलांगुटे गांव स्थित एक नामी शोरुम के ट्रायल रुम में लगे कैमरे से वीडियो रिकार्डिंग किये जाने का मामला पकडे जाने के बाद पुलिस ने उस शोरुम को सील कर दिया था. इस मामले में शोरुम के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola