उत्तर प्रदेश : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के मामले में पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव के अनुसार मधादा गांव के बिंदू राज और गौतम सिंह, कासेरवा गांव के चांद, सदरुद्दीन नगर के अमित और सोनू का मंगलवार शाम […]
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव के अनुसार मधादा गांव के बिंदू राज और गौतम सिंह, कासेरवा गांव के चांद, सदरुद्दीन नगर के अमित और सोनू का मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर बच्चा चोरी की गलत जानकारी दी थी.
इस बीच, शामली जिले के कैराना से चार लोगों को बच्चा चोरी के इल्जाम में पांच महिलाओं की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी यशपाल धमा ने बताया कि गुजरात की पांच महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में कथित तौर पर पीटा गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस के एक दल ने मौके पर पहुंच महिलाओं को बचाया. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










