20 सदस्यों की स्पेशल टीम करेगी उन्नाव बलात्कार मामला की जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उन्नाव (उप्र) : उन्नाव बलात्कार मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गयी है. इस कमेटी में 20 सदस्य हैं जो इस मामले की जांच करेंगे. सीबीआई ने 20 सदस्यों की टीम है जो इस मामले की जांच करेगी. आरोपी भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के नाम से जारी हथियारों के लाइसेंस […]
विज्ञापन
उन्नाव (उप्र) : उन्नाव बलात्कार मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गयी है. इस कमेटी में 20 सदस्य हैं जो इस मामले की जांच करेंगे. सीबीआई ने 20 सदस्यों की टीम है जो इस मामले की जांच करेगी. आरोपी भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के नाम से जारी हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत चल रही है . जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया न्यायिक है, न कि प्रशासनिक.
पांडेय ने कहा कि हथियार निरस्त करने के संदर्भ में पुलिस की रिपोर्ट आ चुकी है . विधायक कुलदीप सेंगर की तरफ से उनके अधिवक्ता ने जवाब भी दाखिल किया है . बीते दिनों अधिवक्ता हड़ताल पर थे, इसलिए सुनवाई नहीं हो पाई थी . अब सुनवाई करके निर्णय दिया जायेगा . सेंगर एक सिंगल बैरल बंदूक, एक रायफल और एक रिवाल्वर के लाइसेंस धारक हैं . इनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत चल रही है . केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 13 अप्रैल, 2018 को विधायक को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद शस्त्र लाईसेंस निरस्त करने की कवायद शुरू हुई थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










