खनन घोटाले में बुलंदशहर के डीएम के घर सीबीआई का छापा, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

लखनऊः सीबीआई ने खनन घोटाले मामले में यूपी के बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय सिंह पर शिकंजा कस दिया है. सीबीआई की टीम ने बुधवार को अभय सिंह के घर पर छापेमारी की. सपा सरकार में डीएम फतेहपुर रहे अभय सिंह से खनन घोटाले के तार जुड़े हैं. सीबीआई सुबह ही उनके घर धमकी. छापेमारी के […]
लखनऊः सीबीआई ने खनन घोटाले मामले में यूपी के बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय सिंह पर शिकंजा कस दिया है. सीबीआई की टीम ने बुधवार को अभय सिंह के घर पर छापेमारी की. सपा सरकार में डीएम फतेहपुर रहे अभय सिंह से खनन घोटाले के तार जुड़े हैं. सीबीआई सुबह ही उनके घर धमकी. छापेमारी के साथ ही अधिकारी डीएम से सवाल जवाब कर रहे हैं.
चर्चा है कि डीएम आवास से जांच के दौरान टीम को बड़ी संख्या में नकदी बरामद हुई है, जिसे गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है. डीएम अभय सिंह प्रतापगढ़ के मूल निवासी हैं और करीब पांच माह पहले इनकी तैनाती बुलंदशहर में हुई थी. इसी मामले में कुछ दिन पहले बुलंदशहर की पूर्व डीएम रहीं बी. चंद्रकला के यहां भी छापेमारी हुई थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










