इच्छामृत्यु की मांग कर रहे पिता के साथ आयीं प्रियंका गांधी कहा, बच्ची के इलाज में मदद करे यूपी सरकार

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से अपील की कि अपनी बेटी का इलाज नहीं करा पा रहे पिता की तत्काल मदद की जाए.एप्लास्टिक अनीमिया से जूझ रही बच्ची के पिता ने इलाज नहीं हो पाने की स्थिति में अपने परिवार के लिये कथित […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से अपील की कि अपनी बेटी का इलाज नहीं करा पा रहे पिता की तत्काल मदद की जाए.एप्लास्टिक अनीमिया से जूझ रही बच्ची के पिता ने इलाज नहीं हो पाने की स्थिति में अपने परिवार के लिये कथित तौर पर इच्छामृत्यु की मांग की है.
ललिता के परिवार को इलाज की पूरी मदद मिलनी चाहिए। पैसे की वजह से किसी का इलाज रूके और उसे इच्छामृत्यु माँगनी पड़े ये हमारे समाज के लिए शर्मनाक है। उप्र सरकार से अपील है कि दुखी परिवार की मदद तुरंत मदद की जाए।https://t.co/JF53R4p5YS
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 23, 2019
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ललिता के परिवार को इलाज के लिये हरसंभव मदद मिलनी चाहिए. यह बेहद शर्मनाक है कि किसी को इस कारण इच्छामृत्यु की मांग करने की जरूरत पड़ रही है कि वह पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करा सकता.’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश सरकार से परिवार की तत्काल मदद करने की अपील करती हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




