ePaper

इच्छामृत्यु की मांग कर रहे पिता के साथ आयीं प्रियंका गांधी कहा, बच्ची के इलाज में मदद करे यूपी सरकार

Updated at : 24 Jun 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
इच्छामृत्यु की मांग कर रहे पिता के साथ आयीं प्रियंका गांधी कहा, बच्ची के इलाज में मदद करे यूपी सरकार

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से अपील की कि अपनी बेटी का इलाज नहीं करा पा रहे पिता की तत्काल मदद की जाए.एप्लास्टिक अनीमिया से जूझ रही बच्ची के पिता ने इलाज नहीं हो पाने की स्थिति में अपने परिवार के लिये कथित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से अपील की कि अपनी बेटी का इलाज नहीं करा पा रहे पिता की तत्काल मदद की जाए.एप्लास्टिक अनीमिया से जूझ रही बच्ची के पिता ने इलाज नहीं हो पाने की स्थिति में अपने परिवार के लिये कथित तौर पर इच्छामृत्यु की मांग की है.

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ललिता के परिवार को इलाज के लिये हरसंभव मदद मिलनी चाहिए. यह बेहद शर्मनाक है कि किसी को इस कारण इच्छामृत्यु की मांग करने की जरूरत पड़ रही है कि वह पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करा सकता.’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश सरकार से परिवार की तत्काल मदद करने की अपील करती हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola