ePaper

मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, लोकसभा चुनाव के बाद दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े

Updated at : 18 Jun 2019 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, लोकसभा चुनाव के बाद दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े

नयी दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. मायावती ने ट्वीट कर कहा, “उप्र के प्रतापगढ़ में दलित किसान की जलाकर कथित हत्या, डॉक्टरों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. मायावती ने ट्वीट कर कहा, “उप्र के प्रतापगढ़ में दलित किसान की जलाकर कथित हत्या, डॉक्टरों की कल हड़ताल के दौरान लोहिया अस्पताल में उत्पात वास्तव में ज्यादती की उस सीरीज की ताजा कड़ी है जो लोकसभा चुनाव के बाद दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हैं.”

बसपा प्रमुख ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ये घटनाएं अति-दुःखद और निन्दनीय हैं. उन्होंने सरकार से इस पर ध्यान देने की मांग की. मायावती ने एक अन्य ट्वीट में पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में कहा, “प. बंगाल सरकार झुकी और डॉक्टरों की एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल सोमवार की शाम को समाप्त हो गयी.

परंतु इस दौरान दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश भर में करोड़ों मरीजों का जो बुरा हाल हुआ और अनेकों मासूम जानें गयीं, उनकी खबरों से आज के अखबार भरे पड़े हैं. लेकिन इन बेगुनाह लोगों की परवाह सरकार तथा कोई और क्यों करे?”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola