उत्तर प्रदेश : नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 11:37 AM
मुजफ्फरनगर (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दो व्यक्तियों ने 15 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसका सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को कंधला थाना क्षेत्र अंतर्गत खंदरौली गांव में हुई. किशोरी एक खेत में बेहोश […]
मुजफ्फरनगर (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दो व्यक्तियों ने 15 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसका सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को कंधला थाना क्षेत्र अंतर्गत खंदरौली गांव में हुई. किशोरी एक खेत में बेहोश अवस्था में मिली.
थाना प्रभारी एस के विश्नोई ने बताया कि इस संबंध में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन व्यक्तियों की पहचान सुहेल और सोनम के रूप में की गई है. दोनों फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, दो लोगों ने किशोरी का उसके घर के बाहर से अपहरण किया और फिर उन्होंने नजदीक के एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बलों को एहतियातन तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










