लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में होगी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी

नयी दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बार से चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. यह तैयारी विधनासभा उपचुनाओं की होगी, जो भाजपा के विधायक और मंत्रियों के जीतने की सूरत में बनेगी. यूपी सरकार के चार मंत्री और तीन विधायक इस बार चुनाव मैदान में हैं. अगर […]
नयी दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बार से चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. यह तैयारी विधनासभा उपचुनाओं की होगी, जो भाजपा के विधायक और मंत्रियों के जीतने की सूरत में बनेगी. यूपी सरकार के चार मंत्री और तीन विधायक इस बार चुनाव मैदान में हैं. अगर इनकी जीत होती है तो इनकी सीटों पर छह महीने के भीतर उपचुनाव की संभावना है. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
वह यूपी की अमेठी के अलावा केरल की वायनाड से भी चुनाव मैदान में हैं. अमेठी का परिणाम और वह किस सीट को बरकरार रखेंगे, इससे अमेठी की लोकसभा सीट पर उपचुनाव की स्थितियां तय होंगी. फिलहाल कांग्रेस में चर्चा है कि दोनों सीटें जीतने की सूरत में राहुल वायनाड सीट को बरकरार रखेंगे और अमेठी छोड़ देंगे. अगर ऐसा हुआ तो अमेठी में भी उपचुनाव संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




