बसपा – सपा नेताओं से मिलने लखनऊ पहुंचे नायडू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : अगली सरकार के गठन के मकसद से गठबंधन बनाने की कवायद में नयी दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मिलने के बाद तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शनिवार शाम बसपा और सपा नेताओं से मिलने लखनऊ पहुंचे . बसपा सूत्रों ने बताया कि नायडू को बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से […]
विज्ञापन
लखनऊ : अगली सरकार के गठन के मकसद से गठबंधन बनाने की कवायद में नयी दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मिलने के बाद तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शनिवार शाम बसपा और सपा नेताओं से मिलने लखनऊ पहुंचे . बसपा सूत्रों ने बताया कि नायडू को बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से शाम को मिलना है .
सूत्रों ने बताया कि नायडू मायावती से उनके माल एवेन्यू स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे . नायडू तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से कई दौर की बैठकें पहले ही कर चुके हैं . नायडू की तेदेपा पहले राजग में शामिल थी लेकिन कुछ ही महीने पहले वह गठबंधन से अलग हो गयी .
विपक्षी दल अगली सरकार के गठन में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त मोर्चा तैयार करने में संलग्न हैं . गौरतलब है कि नायडू ने इससे पहले नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाकपा नेता जी. सुधाकर रेड्डी और डी राजा, राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










