उत्तर प्रदेश में दहेज के लिए महिला की पीट-पीट कर हत्या, पति गिरफ्तार

Updated at : 16 May 2019 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दहेज के लिए महिला की पीट-पीट कर हत्या, पति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बलहेड़ा गांव में एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान रूमा के तौर पर की गयी है. यह मामला जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र का […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बलहेड़ा गांव में एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान रूमा के तौर पर की गयी है. यह मामला जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र का है .

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति अचिन कुमार, ससुर चुहाड़ सिंह, ननद सोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है . पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है . उन्होंने बताया कि तीन साल पहले रूमा की शादी अचिन से हुई थी और तब से उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता आ रहा था .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola