सपा ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बर्खास्त बीएसएफ जवान को दिया टिकट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2019 4:29 PM

विज्ञापन

वाराणसी : समाजवादी पार्टी (सपा) ने सेना में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के कारण बर्खास्त किये गये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी ने वाराणसी सीट से शालिनी […]

विज्ञापन

वाराणसी : समाजवादी पार्टी (सपा) ने सेना में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के कारण बर्खास्त किये गये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है.

सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी ने वाराणसी सीट से शालिनी यादव के स्थान पर तेज बहादुर को प्रत्याशी बनाया है. तेज बहादुर ने सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया. इससे पहले वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर चुके थे. तेज बहादुर ने पर्चा दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा, हमने दोबारा सपा के चुनाव चिह्न के साथ पर्चा दाखिल किया है. सपा द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव का टिकट काट दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी से ही पूछें तो बेहतर है.

मालूम हो बीएसएफ के जवान रहे तेज बहादुर पिछले साल जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों को खराब खाना दिये जाने की शिकायत वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद चर्चा में आये थे. उन्हें झूठे आरोप लगाने के आरोप में जुलाई 2018 में बर्खास्त कर दिया गया था. इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola