कांग्रेस अध्यक्ष 10 अप्रैल को अमेठी से नामांकन करेंगे

अमेठी (उप्र): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र से पर्चा दाखिल करेंगे . जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 10 अप्रैल को जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और इसके साथ ही वह गौरीगंज में रोड शो भी करेंगे. अमेठी के जिलाधाकारी […]
अमेठी (उप्र): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र से पर्चा दाखिल करेंगे . जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 10 अप्रैल को जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और इसके साथ ही वह गौरीगंज में रोड शो भी करेंगे. अमेठी के जिलाधाकारी के कार्यालय में आये एस पी जी के पत्र के मुताबिक राहुल के साथ सोनिया गांधी एंव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी और नामांकन से पहले राहुल गौरीगंज नगर में रोड शो भी करेंगे.
राहुल गांधी चौथी बार अमेठी से नामांकन पत्र भरेंगे . वह पिछले 15 वर्षों से लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया है . राहुल गांधी का इस बार भाजपा उमीदवार स्मृति ईरानी से मुकाबला है . ईरानी 2014 में भी यहां से मैदान में थी, और करीब एक लाख सात हजार मतों के अंतर से चुनाव हार गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




