ePaper

अस्पताल में महिला मरीज को नशे का इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी हिरासत में

Updated at : 24 Mar 2019 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में महिला मरीज को नशे का इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी हिरासत में

लखनऊ/मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मेडिकल थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. महिला का आरोप है कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए […]

विज्ञापन

लखनऊ/मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मेडिकल थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है.

महिला का आरोप है कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. मेडिकल थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और 21 मार्च से अस्पताल में भर्ती थी. वह पेट में संक्रमण एवं यकृत की बीमारी से पीड़ित थी.

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है शनिवार रात अस्पताल कर्मचारियों ने महिला के परिजन को घर भेज दिया जिसके बाद वार्ड ब्वॉय समेत अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने महिला को नशीला इंजेक्शन लगा दिया. अर्धबेहोशी की हालत में महिला से तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

महिला ने होश आने पर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मेडिकल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम एवं थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले.

वहीं अस्पताल के मालिक डा. अशोक मलिक से भी पुलिस ने पूछताछ की. क्षेत्राधिकारी संजीव देशवाल ने बताया कि महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है जिसकी जांच मेडिकल पुलिस कर रही है. इस मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola