ePaper

अखिलेश आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुलायम का नाम गायब

Updated at : 24 Mar 2019 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुलायम का नाम गायब

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अखिलेश यादव , डिंपल यादव, जया बच्चन , राम गोपाल यादव, जेंद्र चौधरी , आजम खान 40 नाम हैं. लिस्ट की खास बात यह है कि इस बार मुलायम सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अखिलेश यादव , डिंपल यादव, जया बच्चन , राम गोपाल यादव, जेंद्र चौधरी , आजम खान 40 नाम हैं. लिस्ट की खास बात यह है कि इस बार मुलायम सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रखा गया है.

ये है स्टार प्रचारकों की लिस्ट

यहां चर्चा कर दें कि इससे पहले सपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और मुलायम सिंह यादव को पार्टी ने मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है.

सपा ने रविवार को उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जिसमें दो नाम हैं. पहला नाम आजम खान का है जो रामपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि दूसरा नाम सपा नेता और यूपी के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का है जिसे पार्टी ने आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है.

यहां चर्चा कर दें कि अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लगायी जा रही थीं जबकि आजम खान रामपुर से सपा के मौजूदा विधायक हैं और इस बार वह रामपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola