भाजपा ने की उ.प्र. से तीन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से तीन और प्रत्याशियों के नामों का शनिवार को ऐलान किया. भाजपा ने मृगांका सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है . मृगांका पिछले साल मई में कैराना उपचुनाव की प्रत्याशी थीं. उन्हें रालोद की तबस्सुम हसन ने हराया था. भाजपा […]
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से तीन और प्रत्याशियों के नामों का शनिवार को ऐलान किया. भाजपा ने मृगांका सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है . मृगांका पिछले साल मई में कैराना उपचुनाव की प्रत्याशी थीं. उन्हें रालोद की तबस्सुम हसन ने हराया था. भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक कैराना से प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है. उत्तर प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा, ”प्रदीप चौधरी गंगोह विधानसभा सीट से भाजपा के वर्तमान विधायक हैं. यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सहारनपुर जिले में है लेकिन यह कैराना संसदीय क्षेत्र में आता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










