ePaper

वोट की खातिर मोदी सरकार छुपा रही है बेरोजगारी एवं गरीबी के आंकड़े : मायावती

Updated at : 22 Mar 2019 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
वोट की खातिर मोदी सरकार छुपा रही है बेरोजगारी एवं गरीबी के आंकड़े : मायावती

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर हमला बोला. मायावती ने आज ट्वीट किया- नरेंद्र मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा और किसानों की बदहाली संबंधी सरकारी आंकड़े वोट की खातिर छिपाये हुए है. मायावती ने कहा, "राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर हमला बोला. मायावती ने आज ट्वीट किया- नरेंद्र मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा और किसानों की बदहाली संबंधी सरकारी आंकड़े वोट की खातिर छिपाये हुए है.

मायावती ने कहा, "राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किंतु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक (सार्वजनिक) नहीं होने चाहिये." उन्होंने कहा, "वोट या इमेज (छवि) की खातिर उन्हें छिपाये रखना है.

क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए?" बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम मोदी की देखादेखी ‘चौकीदार’ बन गये हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें. उन्होंने कहा, "बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें, बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है."

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola