ePaper

क्या पीएम पद की रेस में अखिलेश यादव भी ? इन पोस्टरों से बढ़ा विवाद

Updated at : 25 Jan 2019 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
क्या पीएम पद की रेस में अखिलेश यादव भी ? इन पोस्टरों से बढ़ा विवाद

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सभी प्रमुख पार्टियां अपने पार्टी प्रमुख को भावी पीएम बताने पर तुली हुई है. इसी क्रम में एक नाम समाजवादी पार्टी प्रमुख का भी जुड़ गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को इशारों-इशारों में पीएम बताने वाले पोस्टर यूपी […]

विज्ञापन

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सभी प्रमुख पार्टियां अपने पार्टी प्रमुख को भावी पीएम बताने पर तुली हुई है. इसी क्रम में एक नाम समाजवादी पार्टी प्रमुख का भी जुड़ गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को इशारों-इशारों में पीएम बताने वाले पोस्टर यूपी की राजधानी लखनऊ में नजर आ रहे हैं जिससे नया विवाद पैदा हो गया है.

लखनऊ के कुछ प्रमुख स्थलों पर समाजवादी पार्टी के एक नेता डॉ. अनुराग यादव ने ये पोस्टर्स लगवाने का काम किया है. इन पोस्टरों में लिखा है कि देश में प्रदेश में, विश्वास है अखिलेश में… नीचे दूसरी लाइन की बात करें तो उसमें लिखा है कि ‘चाहिए देश को नया प्रधानमंत्री… इस पोस्टर में इशारों-इशारों में अखिलेश को देश का नया प्रधानमंत्री बताने का काम किया गया है.

यहां चर्चा कर दें कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी और एसपी का गठबंधन 12 जनवरी को हुआ है. दोनों पार्टियां मिलकर 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रहीं हैं. यह गठबंधन किसे प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाएगा, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. सूत्रों की मानें तो मायावती प्रधानमंत्री की उम्मीदवार होंगी लेकिन अखिलेश यादव से कई बार जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साधा ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola