ePaper

भाजपा विधायक को भरोसा, उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगा प्रियंका गांधी का करिश्मा

Updated at : 24 Jan 2019 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा विधायक को भरोसा, उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगा प्रियंका गांधी का करिश्मा

बलिया : कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रियंका गांधी को महासचिव बनाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कोई करिश्मा नहीं कर पाएंगी. अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों के घेरे में रहने वाले सिंह ने प्रियंका को लेकर किये […]

विज्ञापन


बलिया :
कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रियंका गांधी को महासचिव बनाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कोई करिश्मा नहीं कर पाएंगी. अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों के घेरे में रहने वाले सिंह ने प्रियंका को लेकर किये गये सवाल पर कहा, ‘‘प्रियंका कोई करिश्मा नहीं कर पाएंगी.

प्रियंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने टिक नहीं पाएंगी.” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने बुधवार को प्रियंका को पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. प्रदेश की योगी सरकार के बारे में पूछे गये एक सवाल पर सिंह ने कहा कि योगी सरकार में भी भ्रष्टाचार सपा और बसपा सरकार के समय के जितना ही है.

उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार में बहुत बड़ा सुधार नहीं हुआ है. साथ ही आरोप मढ़ा कि योगी सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित करने में विफल है. अधिकारी और कर्मचारी कामचोरी तथा भ्रष्टाचार के कारण योगी सरकार को बदनाम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola