यूपी से ही होगा अगला पीएम, कौन होगा जनता तय करेगी : मायावती

लखनऊ : बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती का आज जन्मदिन है. वह 63 साल की हो गयीं. अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विरोधियों पर निशाना साधा है. इस मौके पर उन्होंने अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इसके संकेत देते हुए स्पष्ट कर दिया कि पीएम की रेस में वह शामिल […]
लखनऊ : बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती का आज जन्मदिन है. वह 63 साल की हो गयीं. अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विरोधियों पर निशाना साधा है. इस मौके पर उन्होंने अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इसके संकेत देते हुए स्पष्ट कर दिया कि पीएम की रेस में वह शामिल हैं.
उन्होंने कहा, जनता तय करेगी अगला पीएम.मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ हुए गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, यह गठबंधन देशहित के लिए किया गया है. इस गठबंधन से विरोधियों की नींद उड़ी हुई है. मायावती ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को भी सलाह देते हुए कहा, इससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










