सोनिया को रायबरेली में घेरने की तैयारी, मोदी करेंगे 1100 करोड़ के Projects का शिलान्यास

लखनऊ : राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय के बीच राफेल सौदे पर उच्चतम न्यायालय से राहत की संजीवनी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी रविवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सियासी गढ़ रायबरेली का दौरा करेंगे. कांग्रेस की अगुवाईवाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया […]
लखनऊ : राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय के बीच राफेल सौदे पर उच्चतम न्यायालय से राहत की संजीवनी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी रविवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सियासी गढ़ रायबरेली का दौरा करेंगे.
कांग्रेस की अगुवाईवाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया तथा उनसे पहले भी नेहरू-गांधी परिवार का राजनीतिक दुर्ग रहे रायबरेली का मोदी का यह पहला दौरा होगा. हाल में आये पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले ही तय हो चुके मोदी के रायबरेली दौरे को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को उनके गढ़ में ही घेरने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. प्रधानमंत्री अपने रायबरेली दौरे पर 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे.
वह हमसफर रेल डिब्बों को हरी झंडी दिखाने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद मोदी की यह पहली जनसभा भी होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि रायबरेली स्थित रेल कोच फैक्ट्री में वर्तमान में प्रतिवर्ष 500 कोच बन रहे हैं और इसकी क्षमता 5000 तक बढ़ानी है. स्थानीय सांसद सोनिया गांधी वर्ष 2014 में इस सीट से एक बार फिर सांसद बनने के बाद स्वास्थ्य कारणों से बहुत कम ही बार रायबरेली आ सकी हैं. पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भी सेहत संबंधी समस्याओं के कारण सोनिया प्रचार नहीं कर सकी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




