अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों का आरोप, मांसाहारी और शाकाहारी खाना एक ही तेल से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शाकाहारी भोजन करने वाले छात्रों ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया जाता है जिसमें मांसाहारी भोजन तला जाता है . हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आरोप को सिरे से नकारा है. एएमयू के सर सैययद हॉल (उत्तर) के छात्रों ने […]
विज्ञापन
अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शाकाहारी भोजन करने वाले छात्रों ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया जाता है जिसमें मांसाहारी भोजन तला जाता है . हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आरोप को सिरे से नकारा है. एएमयू के सर सैययद हॉल (उत्तर) के छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें हाल में उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया गया जिसमें पहले मांसाहारी भोजन तला गया था.
उन्होंने छात्रावास के प्रोवोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह विवाद रविवार को उस वक्त सामने आया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष निखिल महेश्वरी ने एक बयान जारी किया जिसमें आरोप लगाया गया कि यह हिन्दू समुदाय के खिलाफ सोची समझी साजिश है. इस बारे में रविवार को एक लिखित शिकायत बन्ना देवी पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी है.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. एएमयू के प्रवक्ता प्रो शाफे किदवईने कहा कि प्रोवोस्ट ने प्रारंभिक जांच में पाया कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी छात्रों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाता है और ऐसा विश्वविद्यालय के गठन के समय से होता आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










