उत्तर प्रदेश : खराब मौसम के बीच गिरी बिजली, चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत

Updated at : 02 Sep 2018 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : खराब मौसम के बीच गिरी बिजली, चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत

शाहजहांपुर (उप्र) : शाहजहांपुर जिले के कांठ क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बिजली गिरने की घटनाओं में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने रविवार यहां बताया कि कांठ थाना क्षेत्र के शमशेरपुर गांव में कल शाम कुछ लड़के खेतों […]

विज्ञापन

शाहजहांपुर (उप्र) : शाहजहांपुर जिले के कांठ क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बिजली गिरने की घटनाओं में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने रविवार यहां बताया कि कांठ थाना क्षेत्र के शमशेरपुर गांव में कल शाम कुछ लड़के खेतों में पशु चरा रहे थे. इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गयी जिससे बचने के लिए सभी बच्चे एक पेड़ के नीचे बैठ गये इसी दौरान कड़की बिजली उस पेड़ पर गिर गयी.

इस घटना में 24 वर्षीय मोहित नामक युवक के अलावा बबलू (05), अनमोल (10) तथा डबलू (11) की मौत हो गयी है जबकि विपिन, रामकिशोर तथा एक अन्य लड़का गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव में खेतों में बकरी चरा रही 11 वर्षीय वंदना एवं सिकंदरपुर गांव में अशोक (42) को भी खराब मौसम के बीच गिरी बिजली ने चपेट में ले लिया जिससे उनकी भी घटनास्थल पर मौत हो गयी.

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि उप जिलाधिकारी रामजी मिश्रा को घटनास्थल पर भेजा गया है साथ ही प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 12 घंटे के अंदर चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवायी जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को शाहजहांपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola