ePaper

मुलायम परिवार में फिर घमासान, शिवपाल छोड़ेंगे पार्टी, बनायेंगे अलग मोर्चा

Updated at : 29 Aug 2018 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
मुलायम परिवार में फिर घमासान, शिवपाल छोड़ेंगे पार्टी, बनायेंगे अलग मोर्चा

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है. आज उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में ऐसे संकेत दिये कि वे समाजवादी पार्टी छोड़ देंगे और समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा बनायेंगे. कुछ दिनों पहले भी शिवपाल ने अपने असंतोष […]

विज्ञापन


लखनऊ :
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है. आज उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में ऐसे संकेत दिये कि वे समाजवादी पार्टी छोड़ देंगे और समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा बनायेंगे. कुछ दिनों पहले भी शिवपाल ने अपने असंतोष को व्यक्त करते हुए कहा था कि मैं आज भी पार्टी में सम्मानित पद पाने का इंतजार कर रहा हूं. पिछले डेढ़ साल से मैं इंतजार ही कर रहा हूं.

शिवपाल यादव के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी में घमासान शुरू हो गया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले से ही यादव परिवार में विवाद शुरू हो गया था और चाचा शिवपाल यादव और भतीजा अखिलेश यादव आमने सामने थे. इस जंग में अमर सिंह की भी अहम भूमिका रही थी. अभी हाल ही में अमर सिंह ने अखिलेश यादव और आजम खान पर हमला बोला है. राजनीति के जानकार ऐसा मान रहे हैं कि शिवपाल के इस बयान के पीछे भी अमर सिंह का हाथ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola