Honour killing : दूसरी जाति में शादी करना चाहती थी बेटी, पिता ने की हत्या, आत्समर्पण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 12:49 PM
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) : जिले के दौलतपुर गांव में झूठी शान के लिए बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 जुलाई की है. दौलतपुर गांव निवासी दाताराम ने रात को अपनी बेटी पूजा (21) की हत्या कर दी. कल दाताराम […]
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) : जिले के दौलतपुर गांव में झूठी शान के लिए बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 जुलाई की है. दौलतपुर गांव निवासी दाताराम ने रात को अपनी बेटी पूजा (21) की हत्या कर दी. कल दाताराम भैरा पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपराध कबूल करते हुये पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. दाताराम ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पूजा पड़ोस में रहने वाले दूसरी जाति के हरिओम से प्यार करती थी.
दोनों अदालत में शादी करना चाहते थे और बहुत समझाने पर भी मानने को तैयार नहीं हुए. इसी कारण उसकी हत्या कर दी. खीरी के पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने बताया कि दाताराम ने अपनी बेटी की शादी की जिद से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










