नोएडा : पूजा करने आयी महिला से पुजारी ने किया बलात्कार, मामला दर्ज

नोएडा : यहां के एक प्राचीन मंदिर के मुख्य पुजारी ने एक महिला के साथ बलात्कार किया. पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है. घटना थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर की है. पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा अवनीश कुमार ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के […]
नोएडा : यहां के एक प्राचीन मंदिर के मुख्य पुजारी ने एक महिला के साथ बलात्कार किया. पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है. घटना थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर की है. पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा अवनीश कुमार ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर में एक प्राचीन मंदिर है .
इस मंदिर में स्वामी कन्हैया नंद काफी दिनों से पुजारी के रूप में काम कर रहा था. सीओ ने बताया कि कृष्णा (काल्पनिक) नामक महिला ने आरोप लगाया है कि वह 9 जुलाई को अपनी देवरानी के साथ मंदिर में पूजा करने गयी.
उन्होंने बताया कि उसका कहना है कि पुजारी ने उसे अपने कमरे में बुलाया तथा उसके साथ बलात्कार किया. सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना के समय से ही पुजारी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




