अनूप चंद्र पांडेय होंगे यूपी के नये मुख्य सचिव, बदलेगी सचिवालय की तसवीर

-हरीश तिवारी- लखनऊ : तमाम वरिष्ठों की वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए योगी सरकार ने 1984 बैच के आईएएस अफसर अनूप चंद्र पांडे को यूपी का मुख्यसचिव नियुक्त किया है. अनूप चंद्र पांडे के चीफ सेक्रेटरी नियुक्त होने के बाद, अब सचिवालय की नौकरशाही की तस्वीर बदल जाएगी. लिहाजा अब सचिवालय में तैनात अनूप चंद्र […]
-हरीश तिवारी-
वर्तमान चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार 30 जून को रिटायर हो जायेंगे. लिहाजा योगी सरकार को पहले इस बारे में फैसला लेना था. उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. अनूप चंद पांडे ने फरवरी महीने में यूपी में इन्वेस्टर्स समिट के जरिये यूपी में निवेश की संभावनाओं तलाशने का बड़ा आयोजन किया था. समझा जाता है कि योगी सरकार ने अनूप चंद पांडे के कामकाज से प्रभावित होकर यूपी का अगला मुख्य सचिव बनाने का बड़ा फैसला कर लिया है.
वे पहले से ही सचिवालय के बाहर हैं. इनके पदों पर हाल ही में अपर मुख्य सचिव पर प्रमोट हुए अफसरों को नियुक्त किया जायेगा. लिहाजा इन चार वरिष्ठ अफसरों को सचिवालय से बाहर नियुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही जिलों के डीएम, मंडलायुक्त समेत कई अफसरों के तबादले होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




