ePaper

कैराना उपचुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी की गई

Updated at : 26 May 2018 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
कैराना उपचुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी की गई

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले प्रशासन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है और अन्य कदम उठाए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारियों ने निर्वाचन क्षेत्र को 14 जोनों और 143 सेक्टरों में विभाजित किया […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले प्रशासन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है और अन्य कदम उठाए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारियों ने निर्वाचन क्षेत्र को 14 जोनों और 143 सेक्टरों में विभाजित किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 51 कंपनियों को तैनात किया जाएगा.

उनमें से 26 को शामली जिले में और 25 को सहारनपुर जिले में तैनात किया जाएगा. कैराना लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें नकुड़ , गंगोह , कैराना , थाना भवन और शामली शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि चुनाव से पहले कैराना की सीमा को सील कर दिया जाएगा. भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है.
भाजपा ने उनकी बेटी मृगांका सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. वह राष्ट्रीय लोक दल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के खिलाफ मैदान में है. तबस्सुम को कांग्रेस , समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का समर्थन है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी 28 मई को उपचुनाव होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola