उत्तर प्रदेश : डिवाइडर पर बैठे आठ लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, पांच यात्रियों की मौत

लखनऊ : जालौन जिले में बेकाबू ट्रक ने बुधवार की सुबह आठ लोगों को कुचल दिया, जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों को इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, गंगा स्नान करने के लिए डकोर से […]
लखनऊ : जालौन जिले में बेकाबू ट्रक ने बुधवार की सुबह आठ लोगों को कुचल दिया, जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों को इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है.
Jalaun: 5 killed, 3 injured after being run over by a truck in Orai police circle.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 16, 2018
जानकारी के मुताबिक, गंगा स्नान करने के लिए डकोर से अपनी बोलेरो गाड़ी से यात्री बिठूर जा रहे थे. इस दौरान बुधवार को जालौन स्थित उरई में एनएच-27 पर उनकी गाड़ी पंचर हो गयी. जब तक गाड़ी का चक्का बदला जाता, वे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर बैठ गये. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे आठ लोगों को कुचल डाला. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं, तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




