ePaper

उत्तर प्रदेश : तीन साल के बच्चे को फेंक चलती कार में महिला से किया सामूहिक बलात्कार

Updated at : 08 May 2018 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : तीन साल के बच्चे को फेंक चलती कार में महिला से किया सामूहिक बलात्कार

लखनऊ / मुजफ्फरनगर : जिले के दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम को चलती कार में एक महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. आरोपितों ने पीड़िता का दुष्कर्म उसके तीन साल के बच्चे को वाहन से बाहर फेंकने के बाद किया. बाद में ग्रामीणों ने बच्चे को […]

विज्ञापन

लखनऊ / मुजफ्फरनगर : जिले के दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम को चलती कार में एक महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. आरोपितों ने पीड़िता का दुष्कर्म उसके तीन साल के बच्चे को वाहन से बाहर फेंकने के बाद किया. बाद में ग्रामीणों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है.

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले के छापर क्षेत्र में 26 वर्षीय पीड़िता को कार से बाहर फेंक दिया गया. फरार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. पीड़िता ने होश में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करायी है. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपित आरके मेहता नामक व्यक्ति ने नौकरी का लालच देकर उसे बुलाया था. उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर मेहता और उसके एक दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola