ePaper

कुत्ते पकड़ने के लिए मथुरा से बुलायी गयी टीम

Updated at : 04 May 2018 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
कुत्ते पकड़ने के लिए मथुरा से बुलायी गयी टीम

लखनऊ / सीतापुर : खैराबाद थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन बच्चों को आवारा कुत्तों द्वारा नोंच कर मारने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने कुत्ते पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलायी है. पुलिस ने बताया कि चार सदस्यीय टीम मथुरा से आयी है. उनके साथ वन अधिकारी भी पहुंचे हैं. उन्होंने स्थानीय […]

विज्ञापन

लखनऊ / सीतापुर : खैराबाद थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन बच्चों को आवारा कुत्तों द्वारा नोंच कर मारने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने कुत्ते पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलायी है. पुलिस ने बताया कि चार सदस्यीय टीम मथुरा से आयी है. उनके साथ वन अधिकारी भी पहुंचे हैं. उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अभियान शुरू किया. इस दौरान 16 कुत्तों को बेहोश किया गया और दो अन्य मर गये.

पुलिस ने बताया कि बेहोश किये गये कुत्तों को जंगल में छोड़ दिया जायेगा. इस बीच, बच्चों को कुत्तों द्वारा नोंच कर मारने की घटना से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है. यहां लोग प्रशासन की मदद तो चाह ही रहे हैं, लेकिन आवारा कुत्तों से निबटने के लिए वे खुद भी तैयार हैं. मंगलवार को आवारा कुत्तों ने टिकरिया, गुरपुलिया और खुलिया गांवों में अलग अलग मामलों में शामली (11) और कोमल (12) नाम की दो लड़कियों तथा खालिद (12) नामक लड़के को नोंच कर मार डाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola