ePaper

यूपी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप, दो आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 25 Jan 2018 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप, दो आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दरगाहपुर गांव में तीन युवकों ने 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने आज बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सर्किल अधिकारी राजेश भारद्वाज ने बताया कि यह हादसा कल उस समय हुआ जब तीन आरोपी लड़की […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दरगाहपुर गांव में तीन युवकों ने 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने आज बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सर्किल अधिकारी राजेश भारद्वाज ने बताया कि यह हादसा कल उस समय हुआ जब तीन आरोपी लड़की के परिवार वालों की अनुपस्थिति में उसके घर में घुस गये.

उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरे फरार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक, उसकी बहन के साथ तीन आरोपियों ने बलात्कार किया और उसकी पिटाई की और इस घटना की जानकारी किसी और को देने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया है.

यह भी पढ़ें-
यूपी : होटल में बिड़ला ग्रुप की महिला अधिकारी से छेड़छाड़, वेटर गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola