7 माह की गर्भवती महिला से गैंग रेप, इस अवस्था में जंगल में छोड़ दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2018 2:52 PM

विज्ञापन

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने गायी है. जानकारी के मुताबिक जिले की उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में एक गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी […]

विज्ञापन

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने गायी है. जानकारी के मुताबिक जिले की उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में एक गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदप्रकाश ने बताया कि कल सुबह करीब पांच बजे शौच के गई एक गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

उन्होंनेबताया कि महिला जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजन ने खोजबीन शुरू की. महिला बेहोश अवस्था में जंगल में मिली. परिजन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया. एसएसपी ने बताया कि महिला को बरेली स्थित अस्पताल में भेजा गया है जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है. आज महिला के बयान दर्ज किये जायेंगे और डॉक्टरी परीक्षण कराया जायेगा ।आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें-
यूपी : DGP नहीं बन पायेंगे ओपी सिंह, पीएमओ ने नहीं दी मंजूरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola