मिशन 2019 की तैयारी के लिए लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, दो दिन अमेठी में रहेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह यहां पहुंचे, तो उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वे यहां से अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी रवाना हो गये. वे अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी का पहला अमेठी दौरा है. उनके स्वागत के लिए […]
विज्ञापन
लखनऊ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह यहां पहुंचे, तो उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वे यहां से अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी रवाना हो गये. वे अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं.
Congress president Rahul Gandhi arrives in Lucknow pic.twitter.com/6X0aZp0gMo
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 15, 2018
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी का पहला अमेठी दौरा है. उनके स्वागत के लिए राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, जितिन प्रसाद एवं अन्नु टंडन भी पहुंचे. राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लिए विशेष कार्ययोजना बनायी है, जिसे लेकर वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










