योगी आदित्यनाथ ने लोहड़ी, मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवादियों को दी शुभकामनाएं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2018 5:32 PM

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोहड़ी, मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रांति को विशिष्ट पर्व के रूप में मनाया जाता है. यह सभी पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोहड़ी, मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रांति को विशिष्ट पर्व के रूप में मनाया जाता है. यह सभी पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक हैं. बयान में कहा गया कि संपूर्ण भारत में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनायी जाती है. पंजाब में इसे लोहड़ी के रूप में एक दिन पूर्व मनाये जाने की परंपरा है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है.

ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं. उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का द्योतक है. इसलिए पूरे भारतवर्ष में इस अवसर पर लोग विविध रूपों में सूर्यदेव की उपासना करते हैं.

ये भी पढ़ें…यूपी बोर्ड के टॉपर्स के नाम पर होंगे गांव के संपर्क मार्ग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola