नाेटबंदी के बाद बैंक की लाइन में जन्मे बच्चे ''खजांची'' के गांव को गोद लेंगे अखिलेश

Published at :04 Dec 2017 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
नाेटबंदी के बाद बैंक की लाइन में जन्मे बच्चे ''खजांची'' के गांव को गोद लेंगे अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में जन्मे बच्चे खजांची के गांव को गोद लेंगे. सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने आज यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश पिछले साल देश में नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात जिले के झींझक में बैंक की लाइन […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में जन्मे बच्चे खजांची के गांव को गोद लेंगे. सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने आज यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश पिछले साल देश में नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात जिले के झींझक में बैंक की लाइन में खड़ी महिला को शाखा परिसर में जन्मे बच्चे खजांची के गांव अनन्तपुरवा को गोद लेने का फैसला किया है.

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि अखिलेश अनन्तपुरवा को समाजवादी विकास गांव बनायेंगे. इस गांव का विकास कर उसे पूर्ण सुविधा संपन्न बनाया जायेगा. चौधरी ने बताया कि कल सैफई हवाई पट्टी पर अखिलेश ने खजांची को उसकी पहली सालगिरह के मौके पर गोद में लिया और उसका जन्मदिन मनाकर आशीर्वाद दिया. इस दौरान उसका परिवार भी मौजूद था.

उन्होंने बताया कि पिछले साल दो दिसंबर को डेरापुर तहसील के झींझक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में नोटबंदी के दौरान लाइन में लगी महिला को वहीं प्रसव पीड़ा हुई थी और परिसर में ही उसने बच्चे को जन्म दिया था. उसका नाम खजांची रखा गया था. तत्कालीन सपा सरकार ने उसके परिवार को लोहिया आवास भी दिया था. मालूम हो कि अखिलेश यादव पिछले विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों में अक्सर नोटबंदी पर तंज करते हुए खजांची का जिक्र करते थे.

ये भी पढ़ें… विवादित ढांचा विध्वंस के 25 वर्ष पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम : विहिप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola