नया विवाद : पद्मावती के गाने पर मुलायम की बहू का डांस

लखनऊ : संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावती’ की नयी रिलीज डेट की खबर आने के साथ ही इस फिल्म से एक नया विवाद जुड़ गया है.सपा के संस्थापक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने इस फिल्म के विवादास्पद गाने ‘घूमर’ पर एक निजी कार्यक्रम में नृत्य किया […]
लखनऊ : संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावती’ की नयी रिलीज डेट की खबर आने के साथ ही इस फिल्म से एक नया विवाद जुड़ गया है.सपा के संस्थापक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने इस फिल्म के विवादास्पद गाने ‘घूमर’ पर एक निजी कार्यक्रम में नृत्य किया है, जिससे वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गयी हैं. उन्होंने कल एक निजी कार्यक्रम में पद्मावती फिल्म के विवादास्पद गाने ‘घूमर’ पर परफार्म किया था, जिसके बाद कट्टरपंथियों ने उन्हें धमकी दी है. इनका कहना है कि जब पूरे देश में पद्मावती का विरोध हो रहा है और यह मामला इतिहास के साथ छेड़छाड़ का है , वैसे में वह जिस घराने से आती हैं उन्हें इस गाने पर नृत्य नहीं करना चाहिए था. इससे लोगों की भावना आहत हुई है.
देखें अपर्णा यादव का वह डांस परफॉर्मेंस जिसपर विवाद हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










