ePaper

पद्मावती पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम, विवादित दृश्य हटाये बिना नहीं होगा प्रदर्शन

Updated at : 20 Nov 2017 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
पद्मावती पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम, विवादित दृश्य हटाये बिना नहीं होगा प्रदर्शन

सहारनपुर : उतर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फिल्म पद्मावती से विवादित दृश्य हटाये बिना नहीं इसका उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन नहीं होगा. मौर्य आज सहारनपुर मे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कहा कि जब तक पद्मावती फिल्म के विवादित दृश्यों को नहीं हटाया जाता, तब तक उतर प्रदेश […]

विज्ञापन

सहारनपुर : उतर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फिल्म पद्मावती से विवादित दृश्य हटाये बिना नहीं इसका उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन नहीं होगा. मौर्य आज सहारनपुर मे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कहा कि जब तक पद्मावती फिल्म के विवादित दृश्यों को नहीं हटाया जाता, तब तक उतर प्रदेश में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा.

ज्ञातव्य है कि पद्मावती फिल्म को लेकर पूरे देश में इस फिल्म को लेकर विरोध का माहौल बना हुआ है. इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौर्य ने दावा किया कि उतर प्रदेश की 16 नगर निगमों, नगर पंचायतों की 90 प्रतिशत सीटे भाजपा की झोली में आने वाली है. बसपा, कांग्रेस और सपा की तिकड़ी मोदी रोको प्रतियोगिता में व्यस्त है.

उन्होंने कहा कि उतर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही यहां सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है, बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ है, किसान मजदूर और आम जनता राहत महसूस कर रही है. किसानों की कर्ज माफी और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान इसके प्रमाण है, जबकि भाजपा से पूर्व बनी सरकारों ने केवल जनता को भ्रमित कर लूटने खसोटने और उतर प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास की राह पर चलकर प्रदेश और देश का विकास कर रही है.

उपमुख्यमत्री ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की ताकत बताते हुए अधिकारियों का आह्वान किया कि वे कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनकी जनता से संबंधित समस्याओं का समाधान करे. मौर्य ने कहा कि निकाय चुनाव आने पर अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण की याद आयी है, वे सैफई में कृष्ण की मूर्ति बनवा रहे है, जबकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद राहुल गांधी मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करने लगे है. मौर्य ने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा इतिहास रचने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola