यूपी में अपराधी- पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published at :10 Nov 2017 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में अपराधी- पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश कुलवीर भाटी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया.एसटीएफ के सूत्रों ने आज यहां बताया कि बल को सूचना मिली थी कि भाटी अपने एक साथी […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश कुलवीर भाटी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया.एसटीएफ के सूत्रों ने आज यहां बताया कि बल को सूचना मिली थी कि भाटी अपने एक साथी के साथ गौतमबुद्ध नगर में मौजूद है. एसटीएफ ने इस सूचना को जिला पुलिस के साथ साझा किया था.

उन्होंने बताया कि कल सटीक सूचना मिलने पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान दादरी थाना क्षेत्र के रिठौरी गांव की घेराबंदी की. मुठभेड के बाद कुलवीर तथा उसके साथी वीरेन्द्र भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से दो पिस्तौल, सात कारतूस और 2100 रुपये बरामद किये गये हैं. सूत्रों के मुताबिक कुलवीर ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया है कि माफिया अनिल दुजाना और रणदीप भाटी की गिरफ्तारी के बाद उसने रिठौरी गिरोह के संचालन की जिम्मेदारी संभाली थी. इसमें कुख्यात अपराधी अमित कसाना और योगेश भाटी उसकी मदद कर रहे थे.

उत्तर प्रदेश सरकार ने कुलवीर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में जघन्य आपराधिक घटनाओं से संबंन्धित 11 मुकदमे दर्ज हैं.पकड़े गये दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें-
अयोध्या से निकाय चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेंगे योगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola