ePaper

मुलायम बोले, अभी नहीं बना रहा हूं नयी पार्टी, अखिलेश का ट्वीट- ''नेताजी जिंदाबाद''

Updated at : 25 Sep 2017 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
मुलायम बोले, अभी नहीं बना रहा हूं नयी पार्टी, अखिलेश का ट्वीट- ''नेताजी जिंदाबाद''

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए आज स्पष्ट किया कि वह अभी कोई नयी पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं. मुलायम ने यहां लोहिया ट्रस्ट कार्यालय परिसर में आयोजित संवाददता सम्मेलन में कहा कि वह अभी नयी पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं. […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए आज स्पष्ट किया कि वह अभी कोई नयी पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं. मुलायम ने यहां लोहिया ट्रस्ट कार्यालय परिसर में आयोजित संवाददता सम्मेलन में कहा कि वह अभी नयी पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं. अगर इस बारे में कोई सवाल उठा तो संवाददाता सम्मेलन कर वह जानकारी दे देंगे. उन्होंने समाजवादी विचारधारा के लोगों से अपील की कि वह सपा से जुड़े.

मुलायम ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके बेटे हैं लिहाजा उनके साथ उनका आशीर्वाद है, लेकिन उनके कई निर्णयों से वह सहमत नहीं हैं. एक सवाल पर मुलायम ने कहा कि वही सपा का नेतृत्व कर रहे हैं. सपा संस्थापक ने एक अन्य सवाल पर अखिलेश की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया. जो व्यक्ति अपनी बात का पक्का नहीं हो और जिसने अपने बाप को धोखा दिया, वह किस्मत का धनी नहीं हो सकता.

इस सवाल पर कि वह अखिलेश के साथ हैं या उनके प्रतिद्वंदी चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ, मुलायम ने कहा मैं समाजवादी पार्टी के साथ हूं. मालूम हो कि सपा में अखिलेश विरोधी धड़े के सक्रिय होने और मुलायम द्वारा आज संवाददाता सम्मेलन बुलाये जाने के बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि मुलायम आज नयी पार्टी बनाने का एलान कर सकते हैं.

अखिलेश का ट्वीट, नेताजी जिंदाबाद, समाजवादी जिंदाबाद
मुलायम सिंह के इस बयान के बाद उनके बेटे व समाजवादी पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की. अखिलेश यादव ने ट्वीटमेंलिखा है, नेताजी जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola