गोरखपुर हादसा : डॉक्टर कफील खान को STF ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर : बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन से कमी से मौत के मामले को लेकर आज एसटीएफ ने डॉक्टर कफील को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि हादसे के वक्त डॉक्टर कफील गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बाल विभाग के अध्यक्ष थे.शुक्रवार को ही डॉ कफील के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ […]
गोरखपुर : बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन से कमी से मौत के मामले को लेकर आज एसटीएफ ने डॉक्टर कफील को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि हादसे के वक्त डॉक्टर कफील गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बाल विभाग के अध्यक्ष थे.शुक्रवार को ही डॉ कफील के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने कहा था कि अगर डॉ कफील सात दिन के अंदर सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके घर की कुर्की की जाएगी.
गौरतलब है कि 100 बेड वार्ड के इंचार्ज रहे डॉक्टर कफील खान के घर केस दर्ज होने के बाद से पुलिस छह बार उनके घर दबिश दे चुकी थी. फरार डॉक्टर कफील पुलिस के सामने नहीं आये लेकिन सोशल मीडिया में वह लगातार खुद को निर्दोष साबित करते रहे.10 और 11 अगस्त को कथित रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के कारण 36 बच्चों की मौत हो गयी थी. शुरूआती जांच में प्रधानाचार्य समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता कंपनी को एक जांच समिति ने प्रथम दृष्टया जिम्मेदार ठहराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










