''आइटम गर्ल'' ! आजम खान का है विवादों से गहरा नाता, पढ़ें 5 विवादित बयान

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अपने काम को लेकर जितना चर्चा में नहीं रहते हैं उतना वो अपने विवादास्पद बयान के लेकर सुर्खियों में रहते हैं. आजम आये दिन कुछ न कुछ विवादित बयान देते रहते हैं जिसके कारण वो खबरों में बने रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने एक विवादित […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अपने काम को लेकर जितना चर्चा में नहीं रहते हैं उतना वो अपने विवादास्पद बयान के लेकर सुर्खियों में रहते हैं. आजम आये दिन कुछ न कुछ विवादित बयान देते रहते हैं जिसके कारण वो खबरों में बने रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया है जिसके कारण उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है.
दरअसल उन्होंने भारतीय सेना पर रेप का गंभीर आरोप लगा दिया है. रामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम खान ने कश्मीर की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि कश्मीर, त्रिपुरा, झारखंड की घटनाएं शर्मनाक हैं. खान ने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ सुरक्षा बलों की ज्यादती के कारण कुछ स्थानों पर उनके गुप्तांग काट लिये गए. भाजपा प्रवक्ता संवाददाताओं से सपा नेता आजम खान के उस बयान के बारे में बात कर रहे थे जिसमें खान ने कथित तौर पर सेना पर जम्मू कश्मीर की घटनाओं का संदर्भ देते हुए आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




