Lucknow Encounter : ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी, तड़के 4 बजे एनकाउंटर में दरिंदा ढेर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jun 2025 8:04 AM
Lucknow Encounter
Lucknow Encounter : उन्नाव निवासी परिवार लखनऊ में कबाड़ बीनता था. बुधवार रात आलमबाग मेट्रो स्टेशन के चबूतरे पर पति-पत्नी और बच्ची सो रहे थे. तड़के करीब 3 बजे बच्ची गायब मिली. खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया.
Lucknow Encounter : लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे अपने परिवार के साथ सो रही ढाई साल की बच्ची को एक दरिंदे ने अगवा कर दिया. इसके बाद उसने मेट्रो की लिफ्ट के पास ले जाकर उसे दरिंदगी का शिकार बनाया. बच्ची के माता-पिता की जब नींद खुली, तो वे घबरा गए और उसे खोजने लगे. कुछ देर बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली जो दर्द से कराह रही थी. उसे गंभीर हालत में केजीएमयू अस्पताल रेफर किया गया.
मुठभेड़ में आरोपी दीपक वर्मा मारा गया
इसके बाद पुलिस हरकत में आई. उसने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू की. शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी दीपक वर्मा मारा गया. इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने उसकी मौत की पुष्टि की. उन्नाव निवासी यह परिवार लखनऊ में कबाड़ बीनने का काम करता है. बुधवार रात पिता, पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ आलमबाग मेट्रो स्टेशन के चबूतरे पर सो रहा था. तड़के करीब तीन बजे आंख खुली तो बच्ची गायब थी.
शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़
बच्ची की खोजबीन के दौरान एक वृद्ध ने बताया कि बच्ची मेट्रो की लिफ्ट के पास गलियारे में रो रही है. वहां पहुंचने पर बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली और उसके निजी अंगों से खून बह रहा था. परिवार ई-रिक्शा से उसे लोकबंधु अस्पताल ले गया, जहां से गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर कर दिया गया. पुलिस ने अज्ञात पर दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को ले जाते नजर आया. शुक्रवार तड़के पौने चार बजे पुलिस को संदिग्ध युवक गन्ना संस्थान रोड पर दिखा. रोकने पर वह भागा और फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई.
#WATCH | Lucknow, UP: DCP Central Lucknow Ashish Srivastava says, "On the morning of June 5, at 10 am, a complaint was registered that a 2.5 year old girl had been raped… A case was registered and five teams were formed… As per the CCTV footage of the scooter, the accused was… https://t.co/dWLxpbzW9t pic.twitter.com/165obhROO6
— ANI (@ANI) June 5, 2025
क्या बताया डीसीपी सेंट्रल लखनऊ आशीष श्रीवास्तव ने
इससे पहले डीसीपी सेंट्रल लखनऊ आशीष श्रीवास्तव का कहना है, “5 जून की सुबह 10 बजे शिकायत दर्ज हुई कि 2.5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. मामला दर्ज कर पांच टीमें गठित की गईं. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई. पुलिस कमिश्नर को एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव दिया गया. 20 घंटे के अंदर पुलिस टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. आरोपी घायल हो गया है. उसकी हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










