मां की मौत पर IPS आशुतोष मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, जेवर बरामदगी और हत्या की झूठी कहानी पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

IPS आशुतोष मिश्रा

IPS आशुतोष मिश्रा ने अपनी मां इंद्रा मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस के दावों पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने जेवर बरामदगी और सामान्य मौत के दावों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. घटना को लेकर फैली अफवाहों पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की.

विज्ञापन

UP News: अंबेडकरनगर में अपनी मां इंद्रा मिश्रा की मौत के मामले में IPS आशुतोष मिश्रा ने बयान जारी कर घटना को लेकर फैल रही अफवाहों पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि जेवर बरामदगी और हत्या को लेकर कई तरह की झूठी बातें सामने आ रही हैं. IPS ने कहा कि पुलिस को ऐसी खबरों का तत्काल खंडन करना चाहिए. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि झूठी खबरों का खंडन उन्हें खुद करना पड़ रहा है. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि उनकी मां के मुंह में तौलिया ठूंसा गया था और चेहरे पर चोट व खून के निशान मिले थे.

IPS की मां की मौत पर बेटे आशुतोष मिश्रा ने जताई नाराजगी

बतादें कि अंबेडकरनगर में IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रा मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस के दावे पर सवाल उठ रहे हैं. SP प्राची सिंह के हवाले से मौत को सामान्य बताए जाने और गायब जेवर बरामद होने की बात कही गई थी, लेकिन IPS आशुतोष मिश्रा ने दोनों दावों को गलत बताया है. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और जेवर भी बरामद नहीं हुए हैं. उन्होंने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि अगर उनकी मां के जेवर बरामद हो चुके हैं तो पुलिस उनके घर पर छापेमारी कर जेवर बरामद कर ले. उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की है.

सीनियर अधिकारियों पर भरोसा, निष्पक्ष जांच की मांग

IPS आशुतोष मिश्रा ने जांच को लेकर अपने सीनियर अधिकारियों पर भरोसा जताया है. उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर ADG और DIG से भी बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि जांच में अगर एक-दो महीने भी लगते हैं तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी निर्दोष को मामले में नहीं फंसाया जाना चाहिए. उन्होंने जांच एजेंसियों से तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने और अफवाहों से बचने की अपील की.

क्या है मामला?

अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव स्थित घर में 16 अगस्त को इंद्रा मिश्रा का शव मिला था. परिजनों के अनुसार, शव के मुंह में तौलिया ठूंसा हुआ था और चेहरे पर चोट व खून के निशान थे. घटना के बाद मामले में हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जेवर बरामदगी समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में जलभराव पर हाईकोर्ट सख्त: DM और नगर आयुक्त को तलब, रामबाग रेलवे ट्रैक भी पानी में डूबा


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola