UP में सपा नेता का आया नाम, फिर खुला 7 साल पुराने हत्याकांड का राज, आदित्य हत्याकांड में 14 लोगों को उम्रकैद

Updated:
विज्ञापन

उम्रकैद के बाद आरोपियों को कारागार ले जाती पुलिस

UP News: रायबरेली में आदित्य हत्याकांड में 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. सपा नेता आरपी यादव भी दोषी करार दिए गए हैं. 7 साल बाद कोर्ट के फैसले से परिजनों को न्याय मिला.

विज्ञापन

UP News: जिले के बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड में करीब सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. जिला एवं सत्र न्यायालय ने सपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव, सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. वहीं, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर दो आरोपियों को बरी कर दिया गया. मामला वर्ष 2019 का है. सोमू ढाबे पर विवाद के बाद डी फार्मा छात्र आदित्य सिंह की हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद पूरे रायबरेली में सनसनी फैल गयी थी. पुलिस जांच के बाद मामला अदालत पहुंचा और लंबे समय तक सुनवाई चली.

13 गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर फैसला

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाह पेश किये. गवाहों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य सबूतों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने 14 आरोपियों को दोषी माना और सभी को उम्रकैद की सजा सुनायी. वहीं, अभिषेक सिंह और आरके यादव को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया.

फैसला सुनते ही छलक पड़े बहन के आंसू

अदालत में फैसला सुनाये जाने के दौरान भावुक माहौल रहा. सजा की घोषणा होते ही मृतक आदित्य की बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े. परिवार लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए हुए था. अदालत के फैसले के बाद परिजनों ने इसे न्याय की जीत बताया.

आरपी यादव ने फैसले को दी चुनौती देने की बात

उम्रकैद की सजा पाने वालों में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव भी शामिल हैं. फैसले के बाद उन्होंने खुद को साजिश का शिकार बताते हुए ऊपरी अदालत में चुनौती देने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में बारिश का कहर, जॉर्जटाउन बना टापू: करेली में 63 लोगों का रेस्क्यू, 49 बच्चे भी शामिल


विज्ञापन
तिलक कुमार

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola