UP News: यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी फरार घोषित, जानिए क्या है आरोप

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jul 2024 9:00 PM

विज्ञापन

UP News, X

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य को लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है. कई बार समन जारी होने के बाद भी दोनों कोर्ट नहीं गये.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य फरार घोषित कर दिए गए है. एमपी एमएलए कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य को भी फरार घोषित किया है. बिना तलाक लिए फर्जी तरीके से विवाह करने के मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है. बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ लखनऊ की एमपी एमएलए (MP MLA) कोर्ट ने यह कदम उठाया है.

कई बार जारी हो चुका है समन
स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य कई दीपक कुमार स्वर्णकार और संघमित्रा मौर्य से संबंधित विवादित मामले में कई बार कोर्ट के समन की अवहेलना कर चुके हैं. कोर्ट की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी बेटी और अन्य तीन लोगों के खिलाफ तीन बार समन, दो बार जमानती वारंट और एक बार गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है. लेकिन इसके बाद भी कोई भी आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचा. इसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 82 जारी कर दिया.

क्या है पूरा मामला
गोल्फ सिटी निवासी दीपक कुमार स्वर्णकार ने आरोप लगाया है कि उनकी और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य की शादी हो चुकी है. दीपक का आरोप है कि लेकिन अब वो शादी की बात को नकार रही है. वादी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है. इसी मामले को लेकर दीपक कुमार स्वर्णकार ने एमपी एमएलए कोर्ट में मामला दायर किया है.

Also Read: UP News: उत्तर प्रदेश की ‘राज्य मंत्री’ सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, कहा- संगठन के लिए करूंगी काम

झारखंडः रांची में सहायक पुलिसकर्मी पर जमकर बरसी लाठी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola