राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं, श्री राम यंत्र की स्थापना की
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Mar 2026 2:08 PM
द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर पहुंचीं (Photo: X)
Droupadi Murmu Ayodhya Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (19 मार्च) को अयोध्या पहुंचीं और राम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान खास धार्मिक कार्यक्रम के तहत 150 किलो सोने से जड़ा श्री राम यंत्र भी स्थापित किया गया. राष्ट्रपति के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई.
Droupadi Murmu Ayodhya Visit : एक्स पोस्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पावन अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए. इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री माता अमृतानंदमयी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिव्य मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना की. उन्होंने रामलला मंदिर में दर्शन और आरती की. प्रभु रामलला से सबकी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की.
इससे पहले ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति कार्यालय के एक आधिकारिक पोस्ट में कहा गया था कि मुर्मू के अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया.
यंत्र भगवान राम की दिव्य मौजूदगी का प्रतीक
मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि वैदिक गणित के आधार पर बना श्री राम यंत्र सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा देने के लिए तैयार किया गया है. यह भगवान राम की दिव्य मौजूदगी का प्रतीक माना जाता है. 150 किलो सोने की परत चढ़ी इस चौकोर धातु की प्लेट पर वैदिक और बीज मंत्र उकेरे गए हैं. यह यंत्र कांची कामकोटि पीठ के श्री राम यंत्र से प्रेरित है और इसे स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के मार्गदर्शन में बनाया गया है.
अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police) गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर परिसर और शहर में 7 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. संवेदनशील जगहों पर एडिशनल पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है.
यह भी पढ़ें : इस खास काम के लिए अयोध्या के राम मंदिर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 19 मार्च को है कार्यक्रम
अधिकारियों ने बताया कि शहर में ट्रैफिक पर भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं. लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और जहां रोक है, वहां जाने से बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










