'बच्ची से दुष्कर्म से बड़ा अपराध मूर्ति पूजा', सोशल मीडिया पर वायरल Video के बाद मुफ्ती यासिर नदीम पर FIR

Updated:
विज्ञापन

NRI मुफ्ती ने मूर्ति पूजा को रेप से बड़ा अपराध बताया

NRI इस्लामी विद्वान मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम अल वाजिदी एक पुराने वीडियो के कारण विवादों में घिर गए हैं. एक ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने बच्ची से दुष्कर्म से बड़ा अपराध मूर्ति पूजा को बताया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

UP News : सोशल मीडिया पर वायरल एक पुराने वीडियो को लेकर NRI इस्लामी विद्वान मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम अल वाजिदी विवादों में घिर गए हैं. वीडियो में एक सवाल के जवाब में उन्होंने बच्ची से दुष्कर्म और मूर्ति पूजा में से मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताया था. अब इसी बयान को लेकर सहारनपुर के देवबंद में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

ऑनलाइन कार्यक्रम में पूछा गया था सवाल

मामला एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम से जुड़ा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो के आधार पर देवबंद निवासी शिकायतकर्ता हरेंद्र चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी थी. तहरीर के मुताबिक, कार्यक्रम में मुफ्ती यासिर नदीम से सवाल पूछा गया कि अगर एक व्यक्ति मूर्ति पूजा कर रहा हो और दूसरा बच्ची से दुष्कर्म जैसा अपराध कर रहा हो, तो दोनों में से बड़ा अपराध किसे माना जाएगा? इस सवाल के जवाब में मुफ्ती ने मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताया. वीडियो में उन्होंने इसके पीछे अपनी धार्मिक व्याख्या भी दी.

देवबंद में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता हरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि इस बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में गलत संदेश गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को शिकायत मिली. पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है. जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों को देखा जाएगा. विवेचना पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शिकागो में रहते हैं मुफ्ती यासिर नदीम

मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम अल वाजिदी मूल रूप से देवबंद के रहने वाले हैं और फिलहाल अमेरिका के शिकागो में रहते हैं. वह NRI इस्लामी विद्वान हैं. उनका जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह नया नहीं बल्कि करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है.

26 जनवरी 2025 को यूट्यूब पर अपलोड हुआ था वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को खंगालने पर मुफ्ती यासिर नदीम अल वाजिदी का यही वीडियो यूट्यूब पर भी मिला. यह वीडियो 26 जनवरी 2025 को अपलोड किया गया था. वीडियो के करीब 28 मिनट 17 सेकंड पर एक व्यक्ति उनसे सवाल करता है कि अगर दो लोग अपराध कर रहे हों, जिनमें एक मूर्ति पूजा कर रहा हो और दूसरा बच्ची से दुष्कर्म कर रहा हो, तो दोनों में से बड़ा अपराध कौन सा माना जाएगा? इस पर मुफ्ती यासिर नदीम जवाब देते हैं कि मूर्ति पूजा बड़ा अपराध है. इसके बाद उन्होंने वीडियो में अपनी बात को धार्मिक दृष्टिकोण से समझाने की कोशिश भी की. अब करीब डेढ़ साल पुराने इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है और देवबंद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read : झांसी में 200 से अधिक लोगों को उठा ले गई पुलिस, साइबर क्राइम को लेकर गांव में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola