आटे में टेलकम पाउडर की मिलावट, मैनपुरी छापेमारी में 2,150 किलो पाउडर जब्त, जानें पहचान का तरीका

Updated:
विज्ञापन

मैनपुरी छापेमारी में 2,150 किलो पाउडर जब्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: मैनपुरी में आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर बिक्री की जा रही शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एक आटा निर्माण इकाई से 2150 किलो टेलकम पाउडर और 50 किलो आटा जब्त किया गया है. विभाग ने मिलावट की पहचान के आसान तरीके भी बताए हैं.

विज्ञापन

UP News: आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर बिक्री किए जाने की शिकायत पर मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ज्योति खुड़िया स्थित एक आटा निर्माण इकाई में छापेमारी के दौरान टीम ने 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद किया. करीब 2,150 किलो पाउडर के साथ 50 किलो आटा भी जब्त किया गया है. विभाग ने दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं. वहीं, इकाई को बंद कराने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन

डीएम तक पहुंची शिकायत, हरकत में आया विभाग

जिले में एक मिल में टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर आटा तैयार किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी को मिली थी. शिकायत पर डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए. शुक्रवार को सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में टीम ज्योति खुड़िया पहुंची. यहां अवैध रूप से संचालित आटा निर्माण इकाई की जांच की गई.

एक साथ मिलीं 43 बोरियां

छापेमारी के दौरान टीम को इकाई में 43 बोरी टेलकम पाउडर मिला. अधिकारियों के मुताबिक, बरामद पाउडर की कुल मात्रा करीब 2,150 किलोग्राम है और इसकी कीमत लगभग 32,250 रुपये बताई गई है. टीम ने मौके से करीब 50 किलो आटा भी जब्त किया. आटे और बरामद टेलकम पाउडर का एक-एक नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है.

मिलावट की पुष्टि जांच के बाद

विभाग को आशंका है कि टेलकम पाउडर का इस्तेमाल आटे में मिलावट के लिए किया जा रहा था. हालांकि, इसकी अंतिम पुष्टि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. जांच के दौरान इकाई का संचालन अवैध पाए जाने पर अधिकारियों ने मिल को बंद करा दिया. मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.

आटा खरीदते समय रहें सतर्क

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने आटे में मिलावट की शुरुआती पहचान के कुछ तरीके बताए हैं. आटे में नींबू की कुछ बूंदें डालने पर बुलबुले उठें तो मिलावट की आशंका हो सकती है. पानी में आटा मिलाने पर उसका असामान्य तरीके से नीचे बैठना भी संकेत माना जा सकता है. हथेली पर आटा रगड़ने पर सामान्य खुरदरापन के बजाय असामान्य चिकनाहट महसूस होने पर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Input- Khushi Singh

Must Read- फांसी चढ़ने वाले शहीद का सम्मान कब.., राजभर ने छेड़ा अस्पताल का नाम बदलने का मुद्दा, CM योगी से करेंगे मुलाकात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola