फांसी चढ़ने वाले शहीद का सम्मान कब.., राजभर ने छेड़ा अस्पताल का नाम बदलने का मुद्दा, CM योगी से करेंगे मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल का नाम बदलकर अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की मांग तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इस मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

UP Politics: प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल का नाम बदलकर अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की मांग उठी है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इस मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें स्वरूपरानी जी के नाम से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ठाकुर रोशन सिंह के योगदान और बलिदान का सम्मान किया जाना चाहिए.

विज्ञापन

9 अगस्त को नाम बदलने की रखी मांग

ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि 9 अगस्त को काकोरी एक्शन की 100वीं वर्षगांठ है. उनका कहना है कि इसी दिन प्रयागराज की मलाका जेल, जो वर्तमान में स्वरूपरानी अस्पताल है, उसका नाम बदलकर अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछली गलतियां हुई हैं, जिन्हें सुधारने का यही सही समय है.

‘नेहरू परिवार के नाम पर प्रयागराज में 40 से अधिक संस्थान’

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वैसे भी नेहरू परिवार के नाम पर प्रयागराज में 40 से अधिक संस्थान हैं. ऐसे में किसी के अपमान और सम्मान का सवाल नहीं उठेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को भी पता है कि महाराजा सुहेलदेव राजभर को सम्मान दिलाने में लगभग हजार साल लग गए, जबकि तब तक विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी की इस देश में पूजा होती रही.

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रखेंगे प्रस्ताव

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा करेंगे और अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा कि अस्पताल का नाम उस महापुरुष के नाम पर होना चाहिए, जिसने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वरूपरानी जी का सम्मान उनके हृदय में पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि स्वरूपरानी जी स्वर्गीय मोतीलाल नेहरू की पत्नी और देश के पहले प्रधानमंत्री की मां थीं तथा हिंदुस्तान के लिए उनका योगदान हमेशा सम्मानित रहेगा.

Must Read- PDA के ‘P’ पर छिड़ी सियासी बहस, मायावती बोलीं- सपा का एक और राजनीतिक छलावा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola